हजारीबाग पुलिस को मिले एक क्लू के आधार पर लूटने से बचाया पेट्रोल पम्प।

Spread the love

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रितेश कुमार यादव अपने सहयोगी पंकज कुमार के साथ खिरगांव होते हुए मिशन अस्पताल की ओर से पेट्रोल पम्प लूट करने जा रहा है।

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कारवाई हेतू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम द्वारा त्वरित कारवाई करते हुए मिशन रोड के आगे मजार के पास वाहन चेंकिग प्रारंभ किया गया। वाहन चेंकिग के दौरान एक एक्टिवा स्कूटी बिना नंबर प्लेट का आते हुए दिखाई दिया। चंकिग पार्टी को देख स्कूटी चालक स्कूटी को घुमाकर भागने का प्रयास किया तत्पश्चात छापमारी दल द्वारा स्कूटी सवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों के पास से 01 देशी पिस्टल, गोली, मोबाईल एवं स्कूटी को बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज कुमार ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में दिनांक 15.08.2025 को खिरगांव मे हुए पेट्रोल पम्प मेनेजर के साथ लूट मामले में अपने अन्य सहयोगी के साथ हथियार के बल पर लूटपाट करने की बात स्वीकार किया। गिरफ्तार अभियुक्त पंकज के निशानदेही पर काण्ड में संलिप्त खिरगांव पेट्रोल पम्प कर्मी राहुल कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पे० मेघन साव सा०-कटकमदाग जिला-हजारीबाग को गिरफ्तार किया गया तथा उसके निशानदेही पर लूट का हिस्सा 50,000 रूपया को बरामद किया गया। इस संदर्भ में सदर (बडाबाजार) ओ०पी० थाना काण्ड सं0-280/25, दिनांक-09.09.2025, धारा-25 (1ए0)/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज किया गया है।



गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-

1. रितेश कुमार यादव उम्र करीब 20 वर्ष पे०-केशो यादव सा0 देवरिया खुर्द थाना-केरेडारी, जिला-हजारीबाग
2. पंकज कुमार उम्र करीब 22 वर्ष पे०-बिरजु महतो सा०-बांका थाना-कटकमदाग जिला-हजारीबाग
3. राहुल कुमार उम्र करीब 20 वर्ष पे०-मेघन साव, सा०-कटकमदाग जिला-हजारीबाग

*अपराधिक विवरणी*
– रितेश कुमार यादव-
1. केरेडारी थाना कांड सं0-96/24, धारा-25 (1-बी) ए/26/35 आर्म्स एक्ट ।

– पंकज कुमार-
1. सदर थाना कांड सं0-117/24 धारा-392 भा०द०वि० एवं 27 आर्म्स एक्ट।
2. सदर बडा बाजार थाना कांड सं0-244/25, धारा-309 (4) बी०एन०एस० एवं 27 आर्म्स एक्ट ।

बरामद सामान:-

1. पिस्टल 7.65 एम०एम०-01 पीस
2. 7.65 का जिंदा गोली-02 पीस
3. 315 का गोली-03 पीस
4. मोबाईल-03 पीस
5. नगद-50,000 रूपया ।
6. एक्टिवा स्कूटी

छापमारी दल:-

1. श्री अमीत आन्नद (भा०पु० से०), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर।
2. पु०अ०नि० पंकज कुमार, प्रभारी बडा बाजार ओ०पी०
3. पु०अ०नि० सुधीर कुमार बडा बाजार ओ०पी० ।
4. सशस्त्र बल बडा बाजार ओ०पी० एवं तकनीकि शाखा, हजारीबाग।

Leave a Reply