हजारीबाग रामनवमी जुलूस हादसा: 4 की मौत, 191 घायल, शस्त्र प्रदर्शन बना वजह

Spread the love

हजारीबाग: रामनवमी के पावन अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान हजारीबाग में कई दर्दनाक घटनाएं सामने आई हैं। सदर अस्पताल द्वारा जारी आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, जुलूस के दौरान पारंपरिक ‘शस्त्र प्रदर्शन’ के समय हुई अलग-अलग दुर्घटनाओं में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 191 लोग घायल हुए हैं।


अस्पताल प्रशासन के अनुसार, घायलों में अधिकतर लोग शस्त्र प्रदर्शन के दौरान घायल हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 189 लोगों को हल्की चोटें आई हैं, जिनमें 180 पुरुष और महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।


वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। सभी घायलों को समय पर इलाज उपलब्ध कराया गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।


प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की बात कही गई है।


रामनवमी जैसे पवित्र पर्व पर इस तरह की घटनाओं ने पूरे इलाके में शोक की लहर पैदा कर दी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें, ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply