पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ईडी ने मांगा समय..।

Spread the love

हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में आज( सोमवार) को सुनवाई हुई.इस मामले में समेकित जवाब दाखिल करने के लिए ईडी समय मांगा हैं. मामले की अगली सुनवाई 27 फरवरी को मामला फाइनल डिस्पोजल के लिए रखा गया है. हेमंत सोरेन की ओर से कोर्ट में ईडी की कार्रवाई को चुनौती देते हुए पिटीशन दाखिल किया गया है. पिछली सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 12 फरवरी तय की थी. हेमंत सोरेन की याचिका पर 5 फरवरी को झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई थी. उस दौरान कोर्ट की ओर से हेमंत सोरेन को कोई राहत नहीं मिली. कोर्ट ने ईडी को मामले में जवाब दाखिल करने का आदेश देते हुए सुनवाई की अगली तारीख 12 फरवरी तय की थी. कोर्ट ने 9 फरवरी तक ईडी को जवाब दाखिल करने का समय दिया था।

सुप्रीम कोर्ट में दायर की थी याचिका:-

कस्टडी में लिए जाने से पहले ही उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर गिरफ्तारी की आशंका जता दी थी. उन्होंने अदालत से आग्रह किया था कि पूछताछ के दौरान उनके खिलाफ कोई भी पीड़क कार्रवाई ना हो. लेकिन 1 फरवरी को यह कहते हुए हाई कोर्ट से समय मांगा गया कि उनकी गिरफ्तारी हो चुकी है और उन्होंने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. याचिका वापस लेने के लिए याचिका दायर करने पर ईडी ने आपत्ति जताते हुए जवाब दाखिल करने का आग्रह किया था.2 फरवरी को हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर ईडी की कार्रवाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन शीर्ष अदालत ने पहले हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया था. इसके बाद हस्तक्षेप याचिका दायर होने पर 5 फरवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. उसी दिन हाईकोर्ट ने ईडी को जवाब दाखिल करने के लिए 9 फरवरी तक का समय दिया था।

Leave a Reply