विदेश दौरे से लौटे हेमंत सोरेन, झारखंड को मिला 11 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों का संकेत ।

Spread the love

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10 दिवसीय विदेश दौरे के बाद मंगलवार को रांची लौट आए। इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने स्विट्जरलैंड के दावोस में आयोजित World Economic Forum की बैठक में भाग लिया, जहां उन्होंने झारखंड को निवेश के लिए एक उभरते औद्योगिक राज्य के रूप में प्रस्तुत किया।


दावोस में आयोजित बैठकों के दौरान मुख्यमंत्री ने वैश्विक उद्योगपतियों, निवेशकों और नीति विशेषज्ञों से मुलाकात की। इन संवादों के परिणामस्वरूप राज्य में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों की संभावना बनी है।


इसके बाद मुख्यमंत्री यूनाइटेड किंगडम के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने लंदन और ऑक्सफोर्ड में निवेश, उद्योग, शिक्षा और अनुसंधान से जुड़ी कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया। लंदन में मुख्यमंत्री ने Imperial College London के अनुसंधान केंद्रों का दौरा किया और क्रिटिकल मिनरल्स, वैल्यू एडेड इंडस्ट्री और हरित तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की।


ऑक्सफोर्ड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने Oxford University St John’s College का भ्रमण किया, जहां उन्होंने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा से जुड़े ऐतिहासिक अभिलेखों का अवलोकन किया।


मुख्यमंत्री के इस विदेश दौरे को झारखंड के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे राज्य को केवल खनन आधारित पहचान से आगे बढ़ाकर औद्योगिक, आईटी और हरित तकनीक के हब के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। निवेश प्रस्तावों के शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष टास्क फोर्स के गठन की भी तैयारी की जा रही है।

Leave a Reply