झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ED गिरफ्तारी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पहुँच चुका है. देश के वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने इस मामले को CJI देश के मुख्य न्यायाधीश के समक्ष रखा जिसके बाद अदालत ने हेमंत सोरेन के मामले की सुनवाई के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की है. इससे पहले गुरुवार को हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए शुक्रवार की तारीख मुकर्रर की है।
