
राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगाँठ के मुख्य समारोह का आयोजन मोहराबादी मैदान, रांची में प्रस्तावित है। इसी क्रम में समारोह के दौरान विधि-व्यवस्था, सुरक्षा एवं लोक शांति बनाये रखने को लेकर राँची जोन के पुलिस महानिरीक्षक श्री मनोज कौशिक ने आज मुख्य आयोजन स्थल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद पुलिस महानिरीक्षक श्री कौशिक की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में राँची के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (नगर), पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पुलिस अधीक्षक (यातायात) तथा सभी पुलिस उपाधीक्षक उपस्थित रहे।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक ने निर्देश दिया कि—
सभी पुलिस उपाधीक्षक अपने-अपने प्रतिनियुक्त क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें।
संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर वहाँ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए।
आयोजन स्थल के अंदर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने हेतु आवश्यक संसाधन एवं बल सुनिश्चित किए जाएँ।
झारखंड स्थापना दिवस के सफल और सुरक्षित आयोजन के लिए सुरक्षा बल पूर्ण रूप से तैयार हैं।

