
रांची: झारखंड का प्रसिद्ध मुड़मा जतरा मेला आज से शुरू हो रहा है। इसे लेकर इलाके में भारी भीड़ और उत्सव का माहौल है।
जतरा के दौरान एनएच-39 (रांची-डाल्टनगंज मार्ग) पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात सुचारू रखने के लिए 8 और 9 अक्टूबर को रूट डाइवर्ट करने की घोषणा की है।
नई रूट व्यवस्था इस प्रकार रहेगी:
लोहरदगा की ओर से आने वाले वाहन टांगरबसली मोड़ से होकर बेड़ो मार्ग से रांची की ओर जाएंगे।
रांची से निकलने वाले वाहन काठीटांड़ से होकर ठाकुरगांव मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
पुलिस ने आम नागरिकों और यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले रूट की जानकारी अवश्य ले लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।