झारखंड विधानसभा में होली मिलन समारोह, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने खेली फूलों की होली

Spread the love

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को विधानसभा परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित मंत्रियों एवं विधायकों ने फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को रंगों के त्योहार की शुभकामनाएं दीं।


होली मिलन समारोह के दौरान विधानसभा परिसर का माहौल पूरी तरह उत्सवी रंग में रंगा नजर आया। जनप्रतिनिधियों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए एक-दूसरे को गुलाल और फूलों से होली की बधाई दी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राज्यवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारा और सौहार्द का पर्व है। उन्होंने कामना की कि सभी के जीवन में खुशियों का रंग हमेशा बरकरार रहे और लोग इस पर्व को उमंग एवं उत्साह के साथ मनाएं।

इस अवसर पर कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे और सभी ने मिलकर होली मिलन समारोह को यादगार बनाया।

Leave a Reply