
रांची जिले के बुंडू इलाके में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, एक तेज़ रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना है, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
हादसा बुंडू टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर हुआ। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को वाहन से बाहर निकाला और उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। मृतकों की पहचान की जा रही है।