राँची के पुंदाग में गैस सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग, फ्लैट का सारा सामान जलकर राख

Spread the love

राँची: राजधानी राँची के पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित सेल सिटी में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। ब्लॉक E-1 के एक फ्लैट में अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से भीषण आग लग गई।


बताया जा रहा है कि विस्फोट के बाद आग तेजी से फैल गई, जिससे फ्लैट के अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के समय इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply