
राजनीतिक हलचल के बीच झारखंड में झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज रांची के हरमू स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर लातेहार जिला के आम आदमी पार्टी और भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया और उन्हें संगठन के नीति-सिद्धांतों से अवगत कराया।इस दौरान उन्होंने कहा कि झामुमो आम जनता की आवाज है और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष श्री मोतीलाल नाथ सहदेव और जिला सचिव बुदेश्वर उरांव भी उपस्थित रहे।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से —
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री सौरव श्रीवास्तव, अश्विनी मिश्रा, रोहित अग्रवाल उर्फ जोनी, करण कुमार, दुर्गा कुमारी, बुधन गंझू, कमलेश उरांव, लीलामणि देवी, अनुरोध कुजूर, अशोक भुइंया, बल्कु मुंडा, नीलम देवी, सुजीत सिंह, डॉ. शम्स रजा, डॉ. संशोष राणा, मनीष गुप्ता, चांद खान, प्रमोद गिरि, प्रशांत सिंह, अभिषेक सिंह, संगीता देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया और राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का वादा किया।