झारखंड मुक्ति मोर्चा रांची महानगर : वार्ड 17 से 32 की कमेटियों के विस्तारीकरण को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

Spread the love

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार रांची महानगर वार्ड गठन कार्यक्रम को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वार्ड 17 से लेकर वार्ड 32 तक के सभी संयोजक उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय सदस्य पवन जेडिया ने की। बैठक में सभी संयोजकों ने संगठनात्मक मजबूती, वार्ड स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और बूथ कमेटियों के सक्रिय विस्तार पर अपने विचार रखे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 30 नवंबर 2025 तक वार्ड 17 से 32 तक की सभी वार्ड कमेटियों का विस्तारीकरण पूर्ण कर लिया जाएगा, ताकि आगामी संगठनात्मक अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित संयोजक:
पवन जेड़िया, अरुण वर्मा, विक्रम सिंह, रतीश द्विवेदी, आशुतोष वर्मा, फरीद ख़ान, विक्की यादव, मो. साजिद, भोलू मल्लिक, आरिज ख़ान, मो. साजिद, मनेन्दर सिंह एवं अंकिता वर्मा।

झामुमो रांची महानगर ने बैठक के माध्यम से वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने और जमीनी मुद्दों पर फोकस करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply