
झामुमो केंद्रीय कार्यालय में आज रांची जिला के सिल्ली, सोनाहातु और राहे प्रखंड के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव विनोद पांडे ने की।
बैठक के दौरान सांगठनिक गतिविधियों और विभिन्न प्रखंडों में पार्टी की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। महासचिव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और प्रतिबद्धता पर निर्भर करती है। इसलिए हर कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में पार्टी के सिद्धांतों और जनहित की योजनाओं को लोगों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
बैठक में स्थानीय मुद्दों, आने वाले कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। महासचिव ने पार्टी को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यकर्ताओं को संगठित होकर काम करने पर जोर दिया।



