रांची सहित झारखंड के 24 जिले में टोटेमिक कुरमी/कुड़मी के द्वारा किया जाएगा केंद्र सरकार का पुतला दहन , जाने क्यों।

Spread the love

टोटेमिक कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक  अध्यक्ष शीतल ओहदार की अध्यक्षता में हुई। ओहदार ने कहा कि समाज के लोगों को और मजबूती के साथ संगठित करते हुए कुड़मी को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग करते हुए मजबूती के साथ आंदोलन किया जाएगा।
और इसी को लेकर कल रांची सहित झारखंड के 24 जिले में टोटेमिक कुरमी/कुड़मी विकास मोर्चा के द्वारा कुड़मी सांसदों के साथ अन्याय करने से आक्रोशित होकर,कुरमी/ कुड़मी विकास मोर्चा के द्वारा केंद्र सरकार का पुतला दहन किया जाएगा।

Leave a Reply