Golden Book Award 2025 में शिक्षकों को मिला सम्मान, राँची में धूमधाम से आयोजित हुआ कार्यक्रम

Spread the love

राँची। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर Euphoria Events द्वारा Golden Book Award 2025 का भव्य आयोजन राजधानी राँची के सुविधा बैंक्वेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री आदिल अख्तर एवं श्री शंकर दुबे द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस सम्मान समारोह का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे शिक्षकों को सम्मानित करना तथा समाज के अन्य क्षेत्रों में सेवा दे रहे व्यक्तियों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 50 से अधिक शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में CCL के HOD CC आलोक गुप्ता, डा. भावना अम्बास्था, डा. ख्याति मुंजाल, ऋषभ सिन्हा, डा. आरिफ नासिर बट्ट, राँची प्रेस क्लब के कुबेर सिंह, नेशनल अवार्ड विनर कुणाल भारती, मिस झारखण्ड एशिया इंटरनेशनल भावना, सुदीपिका रॉय, नेहा प्रसाद, रीना सिंह, रूपा वर्मा सहित कई गणमान्य हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का आकर्षण रहा डिज़ाइनर शो ‘मारिका’, जिसमें 100 से अधिक मॉडलों ने रैंप पर अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में Euphoria Events की डायरेक्टर मारिया शहाब, ऑर्गनाइजर मोजाहिद खान, को-ऑर्गनाइजर अनु कुमारी, रोज कुजूर, कविता वर्मा, रवि प्रकाश, आसिफ अरशद खान, शहीद रहमान एवं पिया बर्मन का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply