
रांची। रांची महानगर काली पूजा समिति के मुख्य सलाहकार नंद किशोर सिंह चंदेल ने बताया कि शहर के प्रमुख काली पूजा पंडालों का उद्घाटन कल, 20 अक्टूबर 2025 से शुरू होगा।
श्री महाकाली पूजा समिति का उद्घाटन पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव दोपहर 2:30 बजे करेंगे।
करम टोली तूफान क्लब का उद्घाटन रात 8:00 बजे किया जाएगा।
श्री काली पूजा आयोजन महासमिति, मेन रोड सर्जना चौक का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय शाम 4:00 बजे करेंगे।
मां आदिशक्ति काली पूजा समिति, रातू रोड का उद्घाटन रामविलास पेट्रोल पंप के सामने शाम 4:00 बजे होगा।
नव शांति क्लब, थड़पकना के पंडाल का उद्घाटन शाम 7:00 बजे किया जाएगा।

सभी पंडालों का उद्घाटन कल शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। रांची महानगर के सभी पंडालों में मां की मूर्ति का विसर्जन 24 अक्टूबर 2025 तक बड़े धूमधाम से किया जाएगा।
महानगर की ओर से निरीक्षण में मुख्य सलाहकार नंद किशोर सिंह चंदेल, अध्यक्ष विनय सिंह, महासचिव लखन कुमार और अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।
संपर्क के लिए: नंद किशोर सिंह चंदेल, मोबाइल: 9470331233 / 8102110042
