बसंत विहार, हरमू में महापौर प्रत्याशी रमा खलको के जनसंपर्क कार्यालय का उद्घाटन, नेताओं ने जताया समर्थन

Spread the love

रांची | रांची नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में रांची के हरमू स्थित बसंत विहार कॉलोनी में महापौर पद की प्रत्याशी श्रीमती रमा खलको के जनसंपर्क कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की माताओं, बहनों और भाइयों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे और उन्होंने अपने समर्थन का भरोसा जताया।


कार्यक्रम के दौरान मौजूद मंत्री ने कहा कि श्रीमती रमा खलको विकास, समर्पण और जनसेवा की प्रतिबद्ध राजनीति का सशक्त चेहरा हैं। उन्होंने रांची की जनता से अपील करते हुए कहा कि शहर के उज्ज्वल भविष्य, बेहतर बुनियादी सुविधाओं और पारदर्शी प्रशासन के लिए रमा खलको को भारी मतों से विजयी बनाएं।


उन्होंने यह भी कहा कि यह जनसंपर्क कार्यालय नागरिकों और प्रशासन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम बनेगा, जिससे जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और विकास योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि रांची की जनता विकास और सुशासन के पक्ष में अपना निर्णायक समर्थन देगी।


इस कार्यक्रम में महापौर प्रत्याशी श्रीमती रमा खलको, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व रांची लोकसभा प्रत्याशी यशश्वनी सहाय, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू, अमरेन्द्र सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

रांची नगर निकाय चुनाव को लेकर इस तरह के जनसंपर्क कार्यक्रमों से चुनावी माहौल और भी सक्रिय होता नजर आ रहा है।

Leave a Reply