छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासक द्वारा विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण

Spread the love

लोक आस्था के महापर्व छठ को एक स्वच्छ एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने हेतु रांची नगर निगम द्वारा युद्धस्तर पर तैयारियाँ की जा रही हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 16.10.2025 को प्रशासक श्री सुशांत गौरव द्वारा शहर के विभिन्न छठ घाटों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रशासक महोदय ने स्वर्णरेखा घाट, तेतरी टोली नामकुम छठ घाट, बनस तालाब एवं नायक तालाब का भ्रमण कर साफ़-सफ़ाई, प्रकाश व्यवस्था, घाटों के सिविल वर्क्स, अप्रोच रोड की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

▶️प्रशासक ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि छठ व्रतियों के सुगम आवागमन एवं सुरक्षित स्नान-पूजन की दृष्टि से घाटों तक जाने वाले मार्गों सम्पूर्ण सफाई एवं जलाशयों के चारों ओर घेराबंदी सुनिश्चित की जाए। घाटों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, कचरा निस्तारण की निरंतर व्यवस्था तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

▶️*जलाशयों के आस-पास अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति*

निरीक्षण के दौरान प्रशासक महोदय ने यह भी स्पष्ट किया कि तालाब परिसर एवं सभी जलाशयों के आस-पास अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। सभी अतिक्रमणों को तुरंत हटाने एवं नियमानुसार सख़्त कार्रवाई करने का निर्देश संबंधित शाखा को दिया गया। साथ ही तालाबों के लिए एक डेडीकेटेड टीम का गठन करते हुए अतिक्रमण एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया।

▶️*एक सप्ताह के भीतर कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश*

उन्होंने कहा कि छठ घाटों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, अतः सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण किए जाएँ। घाटों पर टूटे सीढ़ियों की मरम्मती, सुरक्षा घेराबंदी, अस्थाई घाटों की क्षमता बढ़ाने हेतु मिट्टी से समतलीकरण कार्य जैसे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने अभियंताओं को निर्देश दिया कि सभी तैयारी कार्य अगले एक सप्ताह तक हर हाल में पूर्ण कर लिए जाएँ।

▶️ *तालाब-वार निरीक्षण में दिए गए दिशा निर्देश:-*

*स्वर्ण रेखा घाट:*
• वार्ड नंबर 47, स्वर्ण रेखा घाट, नामकुम में पोकलेन के माध्यम से गाद निकाने का कार्य तत्काल प्रारंभ करे। जिसके पश्चात् सुपर सकर मशीन के माध्यम से गंदे पानी की निकासी की जा सके।
• मानव बल बढ़ाए, घाटों की सफाई सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करे।
• हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापित करे, ग्रास कटिंग करते हुए स्पेस मैनेजमेंट करने का कार्य करे ताकि ज़्यादा से ज्यादा श्रद्धालु व्यवस्थित रूप से पूजा अर्चना कर सके।
• मौके पर छठ पूजा आयोजक समिति ‘स्टेन रोज क्लब’ के प्रतिनिधियों द्वारा प्रशासक महोदय से छठ घाट की सफाई हेतु विशेष आभार व्यक्त करते हुए अन्य अपेक्षित सुविधाओं की जानकारी दी गई, जिसमे मुख्य रूप से लगभग 20 चेंजिंग रूम की मांग की गई। प्रशासक ने समिति के सदस्यों को सभी उचित व्यवस्था ससमय प्रदान करने हेतु आश्वस्त किया।


*तेतरी टोली, नामकुम छठ घाट*
• तेतरी टोली छठ घाट की सफाई एवं रख रखाव को देखते हुए प्रशासक द्वारा ‘तेतरी टोली छठ पूजा समिति’ के सदस्यों को स्वच्छता का एक बेहतरीन उदाहरण पेश करने हेतु सराहना की गई। उनके द्वारा कहा गया कि ऐसी ही जनभागीदारी से हमारा शहर सर्वश्रेष्ठ शहरों की श्रेणी में शामिल हों सकेगा।
• समिति द्वारा विशेष प्रकाश व्यवस्था करने का अनुरोध किया गया, जिसपर प्रशासक द्वारा निगम की टीम को त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थल पर उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

*बनस तालाब:*
• बहु बाज़ार स्थित बनस तालाब में छठ महापर्व तक नो एंट्री लागू करने का निर्देश दिया गया।
• इंफोर्समेंट टीम द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए तालाब में गंदगी प्रवाहित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
• घाटों की सफाई एवं सुरक्षा हेतु घेराबंदी करने का निर्देश दिया गया।

*नायक तालाब:*
• चुटिया स्थित नायक तालाब के निरीक्षण के क्रम में अभियंत्रण शाखा को छठ घाट की मरम्मती, पेवर ब्लॉक्स के कार्य एवं रेलिंग की पेंटिंग कार्य को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया।

▶️*प्रशासक की अपील*
अंत में उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे नगर निगम के साथ सहयोग करते हुए स्वच्छता बनाए रखें, एवं छठ महापर्व के दौरान प्लास्टिक सामग्रियों से हटकर, पर्यावरण अनुकूल सामग्रियों का उपयोग करे। जलाशयों में किसी भी प्रकार की ठोस व तरल अपशिष्टिठ प्रवाहित न करे ताकि हमारे जलाशय स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बने रहें।

निरीक्षण क्रम में, * अपर प्रशासक श्री संजय कुमार, सहायक प्रशासक श्री राहुल यादव, नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर, वार्ड सुपरवाइजर एवं छठ पूजा समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply