
नई दिल्ली: भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने दो भारतीय LPG टैंकरों को होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की अनुमति दे दी है।
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ये दोनों भारतीय गैस टैंकर जल्द ही होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते भारत की ओर रवाना होंगे। इससे देश में घरेलू गैस आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।
रिपोर्ट के अनुसार एक कच्चे तेल का टैंकर भी 1 मार्च के आसपास होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुका है। यह टैंकर सऊदी अरब का तेल लेकर भारत की ओर आ रहा है और शनिवार तक भारत पहुंच सकता है।

इससे पहले गुरुवार शाम को भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहाली ने भी कहा था कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट में भारत को सुरक्षित रास्ता देगा। उन्होंने कहा कि भारत और ईरान के बीच लंबे समय से दोस्ताना रिश्ते और आपसी भरोसा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहे दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है और तेल-गैस की आपूर्ति सामान्य बनी रह सकती है।
