जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने झारखंड जदयू के नेताओं को बुलाया पटना।

Spread the love

झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो जी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पटना में बिहार के मुख्यमंत्री वा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार जी से मिले श्री नीतीश कुमार जी ने झारखंड में होने वाले चुनाव के संबंध में लंबी बातचीत की इस क्रम में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय सिंह एवं झारखंड के प्रदेश प्रभारी श्री अशोक चौधरी भी उपस्थित रहे इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले झारखंड में विधानसभा चुनाव का रूपरेखा के संबंध में किया गया जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एनडीए गठबंधन में ही झारखंड में जदयू चुनाव लड़ेगी साथ ही साथ पूरे झारखंड में जदयू के कार्यकर्ता बूथ  स्तर पर अपनी तैयारी करेंगे ताकि एनडीए के प्रत्याशी का जीत सुनिश्चित कर सके इस बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित  प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सांसद श्री खीरू महतो जी पूर्व मंत्री सुधा चौधरी जी वरिष्ठ नेता मधुकर सिंह प्रदेश महासचिव सरवन कुमार प्रदेश महासचिव संतोष कुमार सोनी प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू सिंह प्रदेश युवा अध्यक्ष निर्मल सिंह  उपस्थित थे

Leave a Reply