झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा 11 सितम्बर को करेगा झारखंड बंद।

Spread the love

झारखंड में राज्य के आंदोलनकारी की लगातार हो रही उपेक्षा से आहत झारखंड आन्दोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने 11 सितम्बर को झारखंड बंद करने का फैसला लिया है। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने एक समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया। बैठक में राज्य सरकार द्वारा झारखंड आंदोलनकारियों की लगातार हुई अपेक्षा, झारखंड आंदोलनकारियों के वंशजों के नियोजन, आन्दोलनकारियों के वंशजों को सम्मान पेंशन राशि 50-50 हजार रुपये आदि मुद्दों पर चर्चा की गयी। संघर्ष मोर्चा का यह कहना है कि आन्दोलनकारियों के वंशजों की उपेक्षा किये जाने के कारण उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाया है। इसलिए अलग राज्य के मूल्यों की रक्षा के विषय को उठाते हुए 10 सितंबर को मशाल जुलूस व 11 सितम्बर 2024 को झारखंड बंद किया जायेगा।

Leave a Reply