झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा बिशनपुर के तत्वावधान में बनारी स्थित मिशन चौक के पास झारखंड आंदोलनकारी अजीत तिग्गा की द्वितीय पुण्यतिथि मनायी गयी। आंदोलनकारी स्टीफन किंडो ने स्वर्गीय अजीत तिग्गा की जीवनी व कृतित्व और व्यक्तित्व से संबंधित वृति प्रस्तुत तथा वितरण किया गया।
मौके पर झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के संस्थापक व प्रधान सचिव पुष्कर महतो ने कहा कि, झारखंड आंदोलनकारियों की कुर्बानियां बेकार नहीं जाने देंगे,एक दिन रंग लाएगी और बेहतर झारखंड बनाने के सपनों को साकार करेंगे।
मौके पर राम नंदन साहू, अजीत विश्वकर्मा, सीताराम उरांव भीखराम भगत विजय उरांव सुधीर उरांव आदि उपस्थित थे।
