भारत चुनाव आयोग ने आज मंगलवार को 3.30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होंगे. पहला चरण 13 नवबंर, और दूसरा 20 नवंबर को होगा. वहीं महाराष्ट्र में एक चरण में होगा. 20 नवंबर वोट डाले जायेंगे. महाराष्ट्र और झारखंड में एक साथ 23 नवंबर को मतगणना होगी. इससे पहले जम्मू कश्मीर और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव में भारी संख्या में मतदाताओं को शामिल होने के लिए बधाई दी. चुनाव आयुक्त कहा कि EC ने सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोका है. कहा कि जम्मू कश्मीर चुनाव में किसी तरह की कोई हिंसा नहीं हुई है।

झारखंड में 2 चरण में होगा चुनाव :-
पहला चरण -13 नवंबर
दूसरा चरण – 20 नवंबर
वोट की गिनती :- 23 नवंबर
कुल -81 विधानसभा ,
बहुमत के लिए 42 सीट
टोटल – 2 .60 करोड़ वोटर
पुरुष – 1.31 करोड़ मददाता
महिला – 1.29 करोड़ मददाता
कुल 29,562 बूथ पर पड़ेंगे वोट
पहला चरण – 13 नवंबर
सीट – कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, विशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटेनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर.
दूसरा चरण – 20 नवंबर
सीट- राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पौड़ेयाहाट, गोड्डा, महगामा, रामगढ़, मांडू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी।