
‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ द्वारा आज राजधानी रांची में पदयात्रा सह विधानसभा समक्ष धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। पदयात्रा की शुरुआत बूटी मोड़ से हुई और समाप्ति विधानसभा मैदान में हुई।
शहीद महापुरुषों को माल्यार्पण करते हुए छात्रों ने “झारखंड सरकार होश में आओ”, “छात्र एकता जिंदाबाद” और “जय झारखंड” जैसे नारों से राजधानी की सड़कों को गुंजायमान कर दिया।
हालांकि प्रशासनिक स्तर पर ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था की गई थी, फिर भी मार्ग में कुछ स्थानों पर यातायात प्रभावित रहा।
🎓 देवेन्द्रनाथ महतो बोले — छात्रवृत्ति युवाओं के लिए संजीवनी है
संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि
“सरकार को राज्य के युवाओं के भविष्य के प्रति गंभीर होना चाहिए। छात्रवृत्ति किसी भी छात्र के लिए संजीवनी की तरह होती है, इसे रोकना या विलंब करना उनके भविष्य से खिलवाड़ है।”

🗣️ जयराम महतो का सरकार पर सीधा हमला — “राज्य के युवा राजनीतिक षड्यंत्र के शिकार”
संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो भी धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि
“आज राज्य का युवा पक्ष और विपक्ष दोनों के राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार है। युवाओं के सपनों से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”
👥 हजारों छात्रों और अभिभावकों की भागीदारी
धरना-प्रदर्शन में देवेंद्रनाथ महतो, मोतीलाल महतो, दीपक रवानी, फुलेश्वर बैठा, संजय महतो, अखलाख अंसारी, बेबी महतो, मनोज यादव सहित संगठन के कई पदाधिकारी, छात्र और अभिभावक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
