
झारखंड के डीजीपी आईपीएस अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सूत्रों के अनुसार, उन्होंने मंगलवार की देर शाम अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सरकार ने इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं।
अब यह चर्चा तेज है कि झारखंड का नया डीजीपी कौन होगा। सूत्रों के अनुसार, आईपीएस प्रशांत सिंह और एम.एस. भाटिया के नाम पर विचार चल रहा है।
झारखंड सरकार ने अनुराग गुप्ता को पहली बार 26 जुलाई 2024 को प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया था। लेकिन झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दौरान भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने उन्हें पद से हटाने का निर्देश दिया था।
चुनाव के बाद जब हेमंत सोरेन सरकार की वापसी हुई, तो 28 नवंबर 2024 को अनुराग गुप्ता को दोबारा डीजीपी नियुक्त किया गया।
अनुराग गुप्ता का कार्यकाल फरवरी 2027 तक तय था। उन्हें एसीबी और सीआईडी डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था। हालांकि सितंबर 2025 में सरकार ने एसीबी का प्रभार वापस ले लिया, जिसके बाद से ही उनके हटाए जाने की अटकलें तेज़ हो गई थीं।