
रांची। दीपावली और छठ पूजा के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार ने राज्य की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 3 लाख 88 हजार 406 लाभुकों को ₹97 करोड़ 10 लाख 15 हजार का भुगतान किया। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक के बैंक खाते में ₹2,500 की राशि आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेजी गई।

रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में लाभुकों की संख्या इस प्रकार रही:
अनगड़ा – 16,843
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,417
बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,413
बेड़ो – 20,797
बुंडू – 8,525
बुंडू नगर पंचायत – 3,572
बुढ़मू – 18,073
चान्हो – 19,894
हेहल शहरी क्षेत्र – 15,442
ईटकी – 10,482
कांके – 31,828

कांके शहरी क्षेत्र – 1,325
खलारी – 9,703
लापुंग – 11,478
माण्डर – 23,395
नगड़ी – 18,159
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,168
नामकुम – 18,021
नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,078
ओरमांझी – 18,310
राहे – 9,647
रातू – 18,792
सिल्ली – 21,382
सोनाहातू – 13,192
तमाड़ – 18,714
सदर शहरी क्षेत्र – 21,754


उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि यह योजना राज्य की महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से भुगतान मिले।
जन शिकायत के लिए रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर: 9430328080




