झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को अपराधियों ने मारी गोली,अस्पताल में भर्ती।

Spread the love

झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को अपराधियों ने गोली मार दी. यह घटना रविवार की देर रात सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा स्थित संस्कृत विद्यालय वाली गली में हुई हैं.जहां देर रात घर लौट रहेअधिवक्ता को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. फायरिंग में जख्मी अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जाने क्या क्या है मामला:

जानकारी के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता रवि शंकर मिश्रा सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा स्थित संस्कृत विद्यालय वाली गली में रहने वाले अपने क्लाइंट से मिलने के लिए गए हुए थे. क्लाइंट से मिलने के बाद रविवार की देर रात सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित अपने घर के लिए निकले थे तभी कुछ अपराधियों ने उन्हें घेर कर गोली चला दी. अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में अधिवक्ता रविशंकर मिश्रा के कमर के नीचे गोली लगी और वो जमीन पर गिर पड़े. गोली मारने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए. वहीं गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और मामले की जानकारी सुखदेव नगर पुलिस को दी गई. गोलीबारी की सूचना पाकर सुखदेव नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत घायल अधिवक्ता को अस्पताल भेजा।

Leave a Reply