झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026: 48 निकायों में मतदान शुरू, बैलेट पेपर से हो रहा चुनाव

Spread the love

रांची: झारखंड के नगर निकायों में सोमवार की सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान शाम 5:00 बजे तक चलेगा और मतदाता निर्धारित समय तक अपना वोट डाल सकेंगे।


इस बार चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जा रहा है, जिस वजह से मतदान की प्रक्रिया धीमी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। चुनाव में पोस्टल बैलेट की व्यवस्था नहीं की गई है, जिसके कारण चुनाव कार्य में तैनात करीब 50 हजार कर्मचारी मतदान नहीं कर पाएंगे।

जानकारी के मुताबिक राज्य के सभी 48 शहरी निकायों में मेयर और अध्यक्ष पद के लिए कुल 562 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए 5562 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।


इन 48 नगर निकायों में 9 नगर निगम, 20 नगर परिषद और 19 नगर पंचायत शामिल हैं। जानकारी के अनुसार 41 वार्ड पार्षद निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि तीन वार्डों में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है।

Leave a Reply