झारखंड पार्टी (एनोस) 6 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, तीन उम्मीदवारों की घोषणा

Spread the love

झारखंड पार्टी (एनोस) झारखंड में 6 लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ेगा। जिसमें से तीन लोकसभा सीट के लिए पार्टी ने आज प्रत्याशी का ऐलान कर दिया। चाईबासा से चित्रसेन सिंकू, चतरा से दर्शन गंजू और हजारीबाग से राजकुमार कुशवाहा पार्टी प्रत्याशी होंगे। यह घोषणा पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एनोस एक्का और पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में की।



इन्होंने बताया कि तीन और सीट खूंटी, लोहरदगा और राजमहल से पार्टी चुनाव लड़ेगी। खूटी लोकसभा के लिए आज रात को निर्णय लिया जाएगा सभी संभावित प्रत्याशियों को बुलाया गया है। लोहरदगा और राजमहल से पार्टी अभी इंतजार करेगी। राजमहल से पार्टी लोबिन हेब्रॉम और लोहरदगा से चमड़ा लिंडा को समर्थन दे सकती है अगर यह लोग चुनाव लड़ते हैं तो। क्योंकि इन दोनों नेताओं की विचारधारा और लड़ाई झारखंड पार्टी से मेल खाती है।

भाजपा जुमलेबाज पार्टी, हेमंत ने 4 साल में झारखंड को लुटा

नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुमलेबाजी में माहिर है इन लोगों ने देश को बर्बाद करके रख दिया। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। वही राज्य में महागठबंधन की सरकार और उसके मुखिया रहे हेमंत सोरेन ने झारखंड को 4 साल में लूटने का काम किया।

Leave a Reply