रांची में झारखंड पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विजेताओं को किया सम्मानित

Spread the love

रांची, 19 मार्च 2026: राजधानी रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 ग्राउंड में आयोजित 17वीं झारखंड पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025-26 का समापन समारोह गुरुवार को भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और विभिन्न खेलों के विजेताओं एवं उपविजेताओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड पुलिस के जवान राज्य की सुरक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य के कई पुलिसकर्मी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर झारखंड और देश का नाम रोशन कर चुके हैं।


उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों में भाग लेना ही सबसे बड़ी उपलब्धि है। हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलती है। मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खेलों से जुड़ना बेहद जरूरी है। झारखंड पुलिस द्वारा अपने जवानों के लिए इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन एक सराहनीय पहल है, जो उनके शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस कार्यक्रम में गृह विभाग की अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा, अपर पुलिस महानिदेशक प्रिया दुबे सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी और राज्यभर से आए पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply