झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय रांची में झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव और झारखंड सरकार के माननीय मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता श्री सत्यानंद भोक्ता ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता किया ।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव ने इंडिया गठबंधन के केंद्रीय नेतृत्व और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद यादव से मांग करते है की झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल को चतरा और पलामू लोकसभा सीट दिया जाए ।चतरा और पलामू लोकसभा में राष्ट्रीय जनता दल लगातार चुनाव लड़ते रही और कई बार जीता भी है। पलामू के आम आवाम और चतरा के आम आवाम का डिमांड है राष्ट्रीय जनता दल का नेताओं कार्यकर्ताओं की मांग है को हम श्रेष्ठ नेतृत्व से आग्रह करते हैं की राष्ट्रीय जनता दल को दोनों सीट देने का काम करें हम लोग दोनों सीटों पर जीत सुनिश्चित करेंगे। हमारी तैयारी है पांच सीटों पर है लेकिन भाजपा को भगाना है इस लिए दो ही सीटों पर मांग है। राष्ट्रीय जनता दल के एक-एक नेता एक-एक कार्यकर्ता चुनाव के लिए कमर कस चुकी है और चतरा और पलामू के साथ-साथ जहां भी हमारे महागठबंधन के प्रत्याशी होंगे राष्ट्रीय जनता दल पूरे स पूरे कर्मठता के साथ महा गठबंधन के उम्मीदवार को जीताने का काम करेंगे। इसलिए राष्ट्रीय जनता दल के दोनों लोकसभा सीटों पर पुरजोर तैयारी है पूरे मजबूती के साथ हम लोग दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और भारतीय जनता पार्टी को वहां से भगाएंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गठबंधन के लिए राजद ने विधानसभा चुनाव में भी त्याग किया है अपना कई सिटिंग सीट गड़वा,भवनाथपुर,पलामू,मनिका सारठ सहित कई अन्य सीट छोड़ने का काम किया चुकी भाजपा को हटाना था।इसलिए गठबंधन के साथी भी त्याग करे और राजद के दोनो लोकसभा देने का काम करे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के सीनियर नेता और झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा की चतरा और पलामू के लोकसभा पर राष्ट्रीय जनता दल का अधिकार है और अपने अधिकार मांगने में कोई परेशानी नहीं है। हम आग्रह करते हैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू प्रसाद यादव जी से हम आग्रह करते हैं झारखंड के मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से हम आग्रह करते हैं कांग्रेस के माननीय श्री सोनिया गांधी और राहुल जी से और बाकी जितने गठबंधन के हमारे पार्टनर है सबसे आग्रह करते हैं कि राष्ट्रीय जनता दल को दो सीट हर हाल में मिले और राजद दोनों सीट जीतने का काम करेगी।

श्री भोक्ता ने कहा कि जब देश और राज्य में चुनाव आता है भाजपा झूठे वादे झूठे भाषण झूठ राशन की बात करती है चतरा में 10 वर्ष भारतीय जनता पार्टी का सांसद रहा 10 वर्षों में 10 भी काम भारतीय जनता पार्टी के लोग बता दें, न वहां नाली बना न वहां गली बना न जनहित में किसी प्रकार का कोई काम हुआ इसलिए भारतीय जनता पार्टी को हराना है तो राष्ट्रीय जनता दल को चतरा और पलामू लोकसभा महागठबंधन के नेता दे राजद की पूरी तैयारी है राजद हर हाल में दोनो सीट जीतने का काम करेगी। और जीत कर उनके झोली में डालने का काम करेंगे।
प्रेस वार्ता में मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार,महासचिव कैलाश यादव, महासचिव आबिद अली,रामकुमार यादव,लातेहार जिलाध्यक्ष रामप्रवेश यादव,साहिल साहनी, चतरा जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव,चंद्र शेखर भगत सहित अन्य उपस्थित थे।
