रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थी बैठे आमरण अनशन पर हैं।

Spread the love

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थी राजभवन के समक्ष रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर हैं। अभ्यर्थियों का कहना है की JSSC जूनियर इंजीनियर की परीक्षा तीन बार हो चुकी है और इस बार ये परीक्षा TCS जैसी विश्वशनीय एजेंसी से एकदम पारदर्शी तरीके से हुई है। इसके बावजूद JSSC के पदाधिकारियों के लापरवाह और सुस्त रवैए के कारण अभी तक रिजल्ट जारी नही हो पाया है। इस संबंध में अभ्यर्थियों ने पिछले दिनों माननीय विधायक सुश्री दीपिका पांडे सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की से भी मुलाकात की। दोनो विधायकों ने अपनी और से झारखंड के मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन तक अभ्यर्थियों की मांग पहुंचा दिया है लेकिन अभी तक रिजल्ट जारी नही हो पाया है।

तीन तीन बार एग्जाम देने के बाद भी रिजल्ट में हो रही देरी के कारण JSSC जूनियर इंजीनियर के अभ्यर्थियों में सरकार और JSSC के प्रति रोष है। अभ्यर्थियों का कहना है की या तो रिजल्ट आएगा या वो इसी तरह आमरण अनशन पर बैठे रहेंगे, या तो रिजल्ट आएगा या उनकी अर्थी उठेगी।

Leave a Reply