JHARKHAND TET 2026: 21 अप्रैल से आवेदन शुरू, उम्र सीमा में राहत – 10 साल बाद होगी परीक्षा

Spread the love

रांची: झारखंड में लंबे इंतजार के बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने JTET 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू करने का ऐलान किया है। खास बात यह है कि इस बार अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में छूट भी दी गई है।


राज्य में लगभग 10 वर्षों के अंतराल के बाद यह परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिससे लाखों अभ्यर्थियों को बड़ा मौका मिलने जा रहा है। उम्मीदवार 21 अप्रैल से 21 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।


📌 उम्र सीमा में राहत


इस बार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है। जिन अभ्यर्थियों की उम्र पहले निर्धारित सीमा पार कर चुकी थी, वे भी अब आवेदन कर सकेंगे। हालांकि न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित की गई है।


📌 कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स


सामान्य वर्ग: 60%
ओबीसी: 55%
एससी/एसटी/दिव्यांग: 52%


📌 परीक्षा पैटर्न में बदलाव


नई गाइडलाइन के अनुसार अब सभी विषयों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य नहीं होगा। कुल अंक के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इससे उम्मीदवारों को राहत मिलेगी।


📌 परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी


परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे
सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे
परीक्षा की अवधि ढाई घंटे (2.5 घंटे) होगी
दिव्यांग अभ्यर्थियों को 30 मिनट अतिरिक्त समय मिलेगा


📌 जिलेवार भाषा विकल्प


JTET में जिलेवार भाषाओं का विकल्प भी दिया गया है, जिससे स्थानीय अभ्यर्थियों को अपनी भाषा में परीक्षा देने का अवसर मिलेगा।


📌 आवेदन कैसे करें


इच्छुक अभ्यर्थी JAC की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply