झारखंड बनेगा खो-खो का ग्लोबल हब — रांची में मार्च 2026 में होगी पहली कॉमनवेल्थ खो-खो प्रतियोगिता ।

Spread the love

झारखंड की राजधानी रांची वर्ष 2026 में एक ऐतिहासिक पल की गवाह बनने जा रही है।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा में भारतीय खो-खो महासंघ (KKFI) एवं कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष आगामी 9 से 14 मार्च, 2026 तक रांची में आयोजित होने वाली प्रथम कॉमनवेल्थ खो-खो प्रतियोगिता के आयोजन से संबंधित विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार-विमर्श किया और राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह प्रतियोगिता झारखंड की धरती पर आयोजित होने वाली पहली अंतरराष्ट्रीय खो-खो स्पर्धा होगी, जिसमें 23 देशों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। यह आयोजन न केवल झारखंड के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ेगा, बल्कि राज्य को अंतरराष्ट्रीय खेल नक्शे पर भी विशिष्ट पहचान दिलाएगा।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले प्रतिनिधिमंडल में —
कॉमनवेल्थ खो-खो महासंघ (KKFI) के अध्यक्ष श्री सुधांशु मित्तल, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी सचिव श्री एम. एस. त्यागी, तथा महासचिव श्री उपकार सिंह विरक शामिल थे।
राज्य स्तरीय प्रतिनिधियों में विधायक एवं झारखंड राज्य खो-खो संघ के महासचिव श्री मथुरा प्रसाद महतो, संरक्षक विधायक श्री सी. पी. सिंह, संघ के चेयरमैन श्री संतोष प्रसाद, महासचिव श्री नवीन कुमार ठाकुर, उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार जायसवाल, संयुक्त सचिव श्री आलोक कुमार, डॉ. सुभाष साहू, श्री रोहित कुमार सिंह, रांची जिला सचिव श्री सुनील कुमार यादव, संयुक्त सचिव श्री रवि मुंडा, श्री मोनू शुक्ला, श्री अमित कुमार यादव एवं श्री तपन राउत उपस्थित थे।

इस ऐतिहासिक आयोजन से झारखंड में खेल संस्कृति को नया आयाम मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

Leave a Reply