भारतीय महिला हॉकी टीम की गौरव, झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को देश के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने अर्जुन अवार्ड के लिए नामित होने पर अपनी ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। हॉकी के क्षेत्र में सलीमा ने दुनिया में भारत का झंडा बुलंद किया है। सलीमा हॉकी खेल रही अन्य बेटियों के लिए भी प्रेरणा बने, यही कामना है।

खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सलीमा के अलावे देश के 31 खिलाड़ियों को यह सम्मान भारत सरकार देगी। हर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने भारत की तरफ से बेहतर प्रदर्शन किया है। उन सभी खिलाड़ियों को भी मेरी शुभकामनाएं।
