नहीं रहे झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो,72 साल की उम्र ली अंतिम सांस

Spread the love

झारखंड के प्रथम ऊर्जा मंत्री लालचंद महतो 72 वर्ष गुरुवार के देर रात निधन हो गया। पूर्व मंत्री की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। सूत्रों के मिले जानकारी के मुताबिक, गुरुवार की रात वह लालपुर स्थित अमरावती अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम में गिर गए थे जिसके बाद वह बेहोश हो गए थे। तत्काल परिजनों ने उन्हें लालपुर के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट किया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



बता दे, लालचंद महतो गिरिडीह के डुमरी विधानसभा से तीन बार विधायक रहे हैं। वहीं झारखंड गठन के बाद राज्य के पहले ऊर्जा विभाग मंत्री बनाए गए।

हाल में ही उन्होंने तीसरा मोर्चा बनाया था और गिरिडीह लोकसभा से संसद के पद पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

Leave a Reply