झारखंड के विकास कच्छप ने रचा इतिहास U-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में भारत को दिलाया कांस्य पदक एवं U-17 में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती पदक जितने वाले झारखंड के पहले पहलवान बने।

कोरिया के पहलवान को 8-0 से हराकर विकाश ने जीता कांस्य पदक:-
Amaan, Jordan में आयोजित 21 जुलाई से 30 जुलाई 2024 तक आयोजित U-17 सब जूनियर एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में आज विकाश कच्छप ने भारतीय कुश्ती टीम की झोली में कांस्य पदक डाला। ज्ञात हो कि दिल्ली के IG स्टेडियम में आयोजित भारतीय कुश्ती टीम के चयन ट्रायल में झारखंड के बिकास कच्छप ने 48kg-भार वर्ग में प्रथम स्थान पर रह कर भारतीय कुश्ती टीम में अपना स्थान पक्का किया था।
ज्ञात हो कि विकास कच्छप JSSPS के कुश्ती प्रशिक्षु है:-
झारखंड के पहलवान व विकास कच्छप को U-17 एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर , झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष-श्री जीशान कमर,(भा.प्र.से.) , अभिभावक-के रवि कुमार,(भा.प्र.से.), खेल निदेशक झारखंड श्री सुशांत गौरव, (भा.प्र.से.),हमारे मार्गदर्शक-भोलानाथ सिंह,महासचिव-रजनीश कुमार,JSSPS CEO- जी के राठौर, बिजय शंकर सिंह कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, उप निदेशक खेल श्री राज किशोर खाखा , सीनियर प्रशिक्षक राजीव रंजन भीम एवं सभी जिला कुश्ती अध्यक्ष/ सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार एवं खेल विभाग झारखंड के पदाधिकारीयों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी