झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे रांची जिला संयोजक मंडली की बैठक पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पांडेय जी की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक मे सांगठनिक समीक्षा करते हुए पार्टी के सुदृढ़ीकरण हेतु विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही रांची जिला के जिन प्रखंडों एवं पंचायतों का गठन नहीं हुआ है, दुर्गा पूजा से पहले उनका गठन करते हुए विवरणी पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष को सौंपने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।



इस बैठक मे रांची जिला संयोजक मंडली प्रमुख मुस्ताक आलम जी, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य डॉ हेमलाल मेहता, जयवंत तिग्गा, बीरू तिर्की, धर्मेंद्र सिंह, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, सोनू मुंडा एवं झब्बूलाल महतो शामिल हुए।