रांची में झामुमो को मिली बड़ी मजबूती, लोहरदगा के सैकड़ों लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता ।

Spread the love

रांची | आज दिनांक 22 जनवरी 2026 को रांची स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए लोहरदगा जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह सदस्यता अभियान पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री विनोद कुमार पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।


लोहरदगा जिलाध्यक्ष श्री मोज्जमिल अहमद के नेतृत्व में आए नए सदस्यों को श्री विनोद कुमार पाण्डेय ने पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर औपचारिक रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता दिलाई और पार्टी परिवार में उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री विनोद कुमार पाण्डेय ने नए सदस्यों को पार्टी की नीति, सिद्धांतों एवं विचारधारा से अवगत कराते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी दिलाया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से संजय टोप्पो, रॉबर्ट एक्का, आलोक कुमार मिंज, जॉर्ज कुजूर, अमन बाड़ा, नीरज खलखो, नीलम तिर्की, रीना कुजूर, संध्या टोप्पो, आयुष सुरील, आर. एलिन, रंजीत किंडो, अशोक तिग्गा, हिलारियूस एक्का, मो. गुफरान, तौसीफ रजा, नूर मो., तौफीक आलम, तबरेज खान, आशीष तिर्की, अरुण टोप्पो सहित अन्य सैकड़ों लोग शामिल रहे।


इस कार्यक्रम में लोहरदगा जिला से पार्टी की केंद्रीय सदस्य सह महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राधा तिर्की, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय उरांव, नगर अध्यक्ष आकाश साहू, कुडु प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply