झामुमो रांची जिला समिति ने मोहर्रम पर किया विभिन्न अखाड़ों का स्वागत।

Spread the love

झामुमो रांची जिला समिति द्वारा मोहर्रम के मौके पर रांची के मेन रोड, डेली मार्केट थाना के समीप स्वागत शिविर लगाया गया। जिससे सभी अखाड़ा धारियों का स्वागत और सम्मानित किया गया।



मौके पर मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता श्री सुप्रियो भट्टाचार्य जी उपस्थित हुए और सभी को मोहर्रम की शुभकामनाएं दीं।


मौके पर जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी ने सभी को मोहर्रम की बधाई दी और विभिन्न अखाड़ों का स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने कहा कि झामुमो रांची जिला समिति के द्वारा हर साल यहां मोहर्रम के अवसर पर शिविर लगाया जाता है, इस साल भी हम शिविर मे सभी अखाड़ा धारियों का स्वागत कर रहे हैं। अखाड़ा धारियों को मेडल और कप देकर पुरस्कृत भी किया जा रहा है। हम सभी लोग मोहर्रम को आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाते हैं। सभी को मोहर्रम की बधाई और शुभकामनाएं।



झामुमो रांची जिला संयोजक प्रमुख मुस्ताक आलम जी के नेतृत्व मे मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य पवन जेडीया, केंद्रीय सदस्य सह जिला संयोजक मंडली सदस्य अश्विनी शर्मा, जिला संयोजक मंडली सदस्य संध्या गुड़िया, आदिल इमाम, जीत गुप्ता, परवेज आलम गुड्डू, अजीत नायक, अरुण वर्मा, रोमा सरकार, राधा हेंब्रम, मृत्युंजय सिंह, विक्रम सिंह, कयूम अहमद, अकबर कुरैशी, रमजान रजा, अमन तिवारी, असद फेराज टिंकू, मनीष राणा, अतिकूर रहमान, मो सन्नी, साहिल यादव,  मो गुड्डू, मुस्लिम अंसारी, अवधेश यादव, राकेश, हसनैन मोजीबी, कुलदीपक कुमार, आयुष राज वर्मा, अल्ताफ राजा, उत्तम नायक, मो अली, संचित रंजन, अरविन्द बैठा एवं अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply