झामुमो वार्ड नंबर 7 का सम्मेलन सम्पन्न, श्याम गाड़ी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित ।

Spread the love

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) वार्ड नंबर 7 का सम्मेलन आज दिनांक 04 दिसंबर 2025 को गाड़ी गांव के मंडा टांड़ में धूमधाम से आयोजित किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता झामुमो के केंद्रीय सदस्य एवं महानगर संयोजक श्री अन्तु तिर्की ने की।

कार्यक्रम में केंद्रीय सदस्य, जिला एवं महानगर संयोजक अश्विनी शर्मा, केंद्रीय सदस्य डॉ. हेमलाल कुमार मेहता (हेमू), महानगर संयोजक श्री मनिन्दर सिंह, विश्वजीत गोप, प्रदीप मिर्धा, बीरू साहू, विजय महतो, विलियम रिचर्ड लकड़ा, मंटू लाला, फैयाज साह, शिजय रविदास, संजय ठाकुर, गोगो साह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन में संगठनात्मक एकता और मजबूती पर चर्चा के साथ झामुमो वार्ड नंबर 7 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें श्याम गाड़ी को वार्ड अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुना गया।

नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:

अध्यक्ष: श्याम गाड़ी

उपाध्यक्ष: रीना देवी, राधा देवी, दिनेश नायक, राजू कच्छप, रोहित ठाकुर, सीता देवी

सचिव: अभय रोशन तिग्गा

सह सचिव: रामाधार यादव, सुनीता देवी, पिंटू नायक, दीपक लोहरा

कोषाध्यक्ष: विकास कुमार गोप

संगठन सचिव: अनिल अशोक टोप्पो, कमल उरांव


इस अवसर पर वक्ताओं ने झामुमो की जनवादी नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।

Leave a Reply