झामुमो केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कल दिनांक 20 जनवरी 2025 दिन: सोमवार को स्थान रांची अल्बर्ट एक्का चौक के पास, समय – 1:00 बजे दिन से सदस्यता अभियान का शुरुआत किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा, रांची जिला के केन्द्रीय सदस्य, संयोजक मंडली के सभी सदस्य और सभी स्तर के नेता, कार्यकर्तागण शामिल होंगे।

सदस्यता अभियान युद्ध स्तर पर सभी प्रखंड, पंचायत और महानगर के हर वार्ड में दिनांक 18/01/2025 से 28/02/2025 तक लगातार चलाने का निर्देश केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दिया गया है।