JPSC संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा 2025: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 20 फरवरी तक करें अप्लाई

Spread the love

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब इच्छुक अभ्यर्थी 20 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी निर्धारित की गई थी.
आयोग ने आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी है. अभ्यर्थी अब 21 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे तक परीक्षा शुल्क का भुगतान कर सकते हैं.


यह भर्ती राज्य सरकार के विभिन्न विभागों की अलग-अलग सेवाओं और संवर्गों में नियमित नियुक्ति के लिए की जा रही है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 103 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.


आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के माध्यम से की जाएगी. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें.


इसके अलावा, झारखंड हाईकोर्ट द्वारा 12 फरवरी को पारित आदेश के आलोक में संबंधित याचिकाकर्ताओं को आवेदन करने के लिए अलग से लिंक उनके ई-मेल पर भेजा जाएगा.
किसी भी प्रकार की समस्या या सहायता के लिए अभ्यर्थी आयोग के हेल्पडेस्क ई-मेल helpdesk@jpsc.org.in या मोबाइल नंबर 8929883832 पर संपर्क कर सकते हैं.
अधिक जानकारी और आवेदन के लिए अभ्यर्थी झारखंड लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
👉 https://www.jpsc.gov.in/� पर विजिट कर सकते हैं.

Leave a Reply