4 फरवरी को होने वाली JSSC CGL परीक्षा भी हुई रद्द..!

Spread the love

4 फरवरी को होने वाली JSSC CGL परीक्षा को स्थगित कर दी गई है. वहीं 28 जनवरी को हुई परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है. परीक्षा की पुन: आयोजन की तिथि बाद में निर्धारित की जायेगी. इसको लेकर आयोग ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है।

बता दें कि परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र आज जेएसएससी कार्यालय का घेराव कर रहे थे. इस दौरान अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज भी किया. जानकारी के अनुसार, अभ्यर्थी कार्यालय का गेट खोलने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस-प्रशासन ने अभ्यर्थियों को काफी समझाने की कोशिश की. लेकिन छात्र सुनने के लिए तैयार नहीं थे. इसके बाद छात्रों को काबू पाने के लिए लाठीचार्ज किया गया. इसके बाद छात्र उग्र हो गये और गेट खोलकर कार्यालय के अंदर घुस गये. इसी बीच जेएसएससी के अध्यक्ष नीरज सिन्हा की गाड़ी कार्यालय के अंदर घुसी. उनकी गाड़ी को देखकर छात्र उग्र हो गये और गाड़ी को रोक दिया है. छात्रों ने काफी धक्का-मुक्की भी की और उनकी गाड़ी का कांच तोड़ दिया।

Leave a Reply