झारखंड की मोर्चा और कल्पना सोरेन ने 21 अप्रैल को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित न्याय ऊ लगुलान महारैली के एजेंडे को जारी कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ट्विटर हैंडल से जारी रैली के एजेंडे को कल्पना सोरेन ने जारी किया।
ये होंगे एजेंडे
-तानाशाही के खिलाफ
– चंदा चोरों के खिलाफ
-इलेक्टोरल बॉण्ड महालूट के खिलाफ
-जल, जंगल, जमीन लूटने वालों के खिलाफ
-आदिवासी विरोधियों के खिलाफ
-दलित विरोधियों के खिलाफ
– पिछड़ा विरोधियों के खिलाफ
-अल्पसंख्यक विरोधियों के खिलाफ
– महिला, युवा, किसान, मजदूर विरोधियों के खिलाफ
– सरकारी संपत्तियों को बेचने वालों के खिलाफ
-बेरोजगारी के खिलाफ
-महंगाई के खिलाफ
कल्पना सोरेन ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि पूरा देश कह रहा है उलगुलान उलगुलान! उलगुलान!
अपनी आवाज बुलंद करने को, उलगुलान शुरू करने को रांची चलो -झारखंड झुकेगा नहीं!
INDIA रुकेगा नहीं।
