वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष नृत्य प्रस्तुति की तैयारी, कथक नृत्यांगना मोनिका डे ने राज्यपाल से की मुलाकात

Spread the love

रांची: झारखंड की प्रख्यात कथक नृत्यांगना और ‘नृत्यशाला’ की संस्थापक मोनिका डे ने गुरुवार को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोक भवन, रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान नृत्यशाला के कोषाध्यक्ष दीपक नंदी भी उनके साथ मौजूद रहे।


मुलाकात के दौरान मोनिका डे ने राज्यपाल से देश के राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुति आयोजित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था ‘नृत्यशाला’ इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्यपाल के समक्ष वंदे मातरम थीम पर आधारित कथक नृत्य प्रस्तुत करना चाहती है, जिसका उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रगीत के महत्व से अवगत कराना है।


मोनिका डे के इस प्रस्ताव को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सराहा और उनके प्रयास की प्रशंसा की। राज्यपाल ने उन्हें आश्वस्त किया कि इस विषय पर जल्द ही आवश्यक कार्रवाई करते हुए उन्हें सूचित किया जाएगा।


यह पहल झारखंड की सांस्कृतिक परंपरा और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Leave a Reply