25 फरवरी को कुडमी हुंकार महारैली ऐतिहासिक होगी: शीतल ओहदार..।

Spread the love

कुरमी (महतो)समाज के संयोजक शीतल ओहदार ने कहा कि टोटेमिक कुड़मी/कुरमी महतो जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध करने और कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 25 फरवरी 2024( रविवार) को मोरहाबादी मैदान रांची में कुड़मी हुंकार महारैली का आयोजन किया गया है जिसमें लाखों की संख्या में कुड़मी समाज के लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा, पारंपरिक नाच-गाना छऊ नाच, झुमर नाच, पता नाच,नटुवा नाच,घोड़ा नाच एवं गाजा-बाजा के साथ शामिल होंगे ,जिसकी ग्राम स्तर पर वृहद रूप में तैयारी की जा रही है।उन्होंने कहा की कुडमी हुंकार महारैली में लगभग पांच लाख की संख्या में समाज के लोग शामिल होंगे । प्रेस वार्ता में ओम प्रकाश महतो, कपिलदेव महतो, थानेश्वर महतो, सखिचन्द महतो,हेमलाल महतो, सोनालाल महतो,संदीप महतो,शिवलाल महतो आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply