शहीद निर्मल महतो चौक(पुराना जेल चौक) रांची में टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा के बैनर तले झारखंड आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो जी का शहादत दिवस मनाया गया। टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार के अगुवाई में समाज के सैकड़ों लोग शहीद के आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण किया एवं सहादत सभा में शामिल हुए। श्री ओहदार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद निर्मल दादा का 08 अगस्त 1987 को जमशेदपुर में राजनैतिक हत्या की गई। शहीद शक्ति नाथ महतो और सांसद सुनिल महतो आदि कद्दावर कुड़मी नेता भी राजनैतिक हत्या के शिकार हुए।

वर्तमान में समाज के लोकप्रिय नेताओं पर भी ऐसे ही साजिश रची जा रही है। किंतु ऐसे साजिशों से अब समाज के युवा डट कर सामना करने के लिए तैयार हैं। श्री ओहदार ने कहा कि निर्मल दा के बलिदान से ही झारखंड अलग राज्य मिला है किन्तु दुर्भाग्य यह है कि दो टर्म झामुमो गठबंधन सरकार रहते हुए भी झामुमो के पुर्व अध्यक्ष रहे झारखंड आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो को शहीद का दर्जा नहीं दिया गया।टोटेमिक कुड़मी/ कुरमी विकास मोर्चा झारखंड सरकार से चार सुत्रीय मांग करती है कि निर्मल दा को अविलंब शहीद का दर्जा दिया जाए। सहादत दिवस 08 अगस्त को राजकीय अवकाश घोषित किया जाए।

विधानसभा परिसर में शहीद निर्मल महतो का आदमकद प्रतिमा लगाया जाए और स्कूली पाठ्यक्रम में उनके जीवनी को शामिल किया जाए। श्रद्धांजलि सभा को मुख्य रूप से मोर्चा के केंद्रीय मीडिया प्रभारी सखी चंद महतो, महिला मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष सुषमा महतो, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार महतो, रूपलाल महतो,राजेंद्र महतो, सोना लाल महतो, अनुप कुमार महतो आदि ने संबोधित किया । इस अवसर पर सरस्वती देवी, सावित्री देवी ,अनिल महतो ,ब्रजलाल महतो, रोहित महतो, दीपक महतो, अजय महतो ,रविता देवी कंचन देवी, लालो देवी, सुरेंद्र महतो, सुजीत महतो, लोकेश महतो ,मोतीलाल ओहदार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।