समान काम–समान वेतन” को लेकर बड़ा आंदोलन तय — 12 अक्टूबर को रांची में झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की बैठक

Spread the love

झारखंड राज्य प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की राज्य स्तरीय गूगल मीटिंग आज आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 12 अक्टूबर 2025 को रांची में झारखंड सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा की राज्य कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें सभी राज्य प्रतिनिधि, जिला अध्यक्ष और जिला सचिवों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।

बैठक में जिला कमेटी के सदस्यों ने यह स्पष्ट किया कि आगामी आंदोलन का प्रमुख मुद्दा “समान काम का समान वेतन” तथा “आकलन को TET के समतुल्य मान्यता” दिलाने को लेकर होगा।


सदस्यों ने कहा कि यदि राज्य सरकार इन मांगों को मानने में टालमटोल करती है, तो संघ हड़ताल करने का निर्णय भी ले सकता है। जरूरत पड़ने पर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर झारखंड के सभी सहायक अध्यापक रांची के मोरहाबादी मैदान में एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

बैठक में कई जिलों के पदाधिकारी शामिल हुए, जिनमें प्रमुख रूप से मुकेश शाह, मुख्तार अंसारी, एजाजुल हक (पाकुड़), मानिक मंडल, नसीम अंसारी (गोड्डा), मोतीलाल टुड्डू (दुमका), दिलचंद महतो (गिरिडीह), जमाल अंसारी, राजेश कुमार राय (देवघर), अशोक चक्रवर्ती (धनबाद), संजय पाठक (खूंटी), राजेश सिंह (चतरा), कुलदीप यादव (हजारीबाग), सुनील यादव (पलामू), मनोज सिंह (हुसैनाबाद), राकेश पाठक (सतबरवा) समेत कई प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष एवं सचिव मौजूद रहे।

प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटन राम ने संगठन की मजबूती और आंदोलन की सफलता के लिए सभी जिला कमेटियों से सहयोग करने की अपील की बैठक का संचालन संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुशील कुमार झा, दिलशाद अंसारी, विकास कुमार चौधरी, सुमन कुमार, संजय पाठक, जमाल अंसारी एवं छोटन राम की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Leave a Reply