लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक राँची में संपन्न हुई | जिसमे आज की बैठक में लो०ज०पा० (आर०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान को पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर सर्वसम्मत से देश के 28 राज्यों के अध्यक्ष तथा 7 केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष सभी सांसदगण, सभी विधायकगण, सभी पूर्व सांसदगण, पूर्व विधायकगण सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यगण एक स्वर से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए उन्हें पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में सभी सदयस्यगणों ने उनके समर्थन में मतदान की जिसे वे राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त हुए|

उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पुन: बनने पर झारखण्ड के सभी कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया | आज लो०ज०पा० (आर०) झारखण्ड प्रदेश समिति द्वारा कार्यकर्ता सम्मलेन का आयोजन कार्निवल बैंक्वेट हॉल राँची में संपन्न हुआ | इस कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान ने आगामी होने वाले विधानसभा चुनाव में झारखण्ड से आये हुए सभी कार्यकर्ताओं को आवाहन करते हुए चुनाव में पूरी मजबूती के साथ कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया |

सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश को पालन करने का संकल्प लिया | इस कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने संगठन पर प्रकाश डालते हुए बताया की 81 विधानसभा क्षेत्रों में सभी बूथों का गठन कर लिया गया है और हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ NDA गठबंधन में साथ रह कर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया जाएगा, किसी कारणवश गठबंधन नहीं होने पर भी हमारी पार्टी पूरी मजबूती के साथ अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ने को तैयार है | चुनाव के बाद भी चुनाव जितने पर हमारे पार्टी के विधायक NDA गठबंधन को मजबूत करेंगे

आज की इस बैठक में सांसद श्री अरुण भारती, श्री राजेश वर्मा, श्रीमती वीणा देवी, सांसद सुश्री स्वम्भावी ने भी अपने विचार व्यक्त किये | आज की इस बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग उपस्थित थे :- प्रमोद सिंह, बेलाल खान, कृष्णदेव पासवान, रामसिंहासन शर्मा, उमेश तिवारी, अभिषेक राय, शिवजी कुमार, रवि चौबे, राजेश रंजन वर्मा, बंटी उपाध्याय, आशुतोष मिश्रा, कुमार सौरभ, गिरधारी झा, हेमंत श्रीवास्तव, आशा राय, ममता रंजन, माही खान, प्रीतम कौर, सतीश सिंह, दिलीप पासवान, मुंद्रिका पासवान, राजेंद्र पासवान, सच्चिदानंद गाँधी, दामोदर पासवान, केवल पासवान के साथ सैकड़ों लोग उपस्थित हुए|

